आसनसोल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आसनसोल में भी पार्टी ने कमर कस ली है। अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए भाजपा की ओर से आसनसोल के एक निजी होटल में पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया।
पत्रकार सम्मेलन में राज्य एवं जिला नेतृत्व की मजबूत मौजूदगी देखने को मिली। राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल, मंत्री डॉ. अजय पोद्दार, भाजपा जिला अध्यक्ष देवत्नु भट्टाचार्य, विधायक पार्थ घोष सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में नेताओं ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं को भी अभियान से व्यापक स्तर पर जोड़ने की तैयारी की गई है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के विकास में योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में भी अभियान के तहत 12 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और उनके योगदान से जुड़े 250 चयनित लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग भी किए जाने की बात कही गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यकाल एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।
पत्रकार सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को लेकर भी अपील की गई। पार्टी की ओर से प्रत्येक परिवार से आग्रह किया गया कि प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए एक दीपक जलाकर प्रार्थना करें।
नेताओं ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सेवा, जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को बूथ और स्थानीय स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है।
आसनसोल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन के बाद भाजपा के स्थानीय संगठन में भी अभियान को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आने वाले एक महीने में आसनसोल एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों और जनसंपर्क गतिविधियों के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखने को मिल सकती है।
राज्य एवं जिला नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन के जरिए भाजपा ने साफ संकेत दिया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क के बड़े अभियान के रूप में आगे बढ़ाने की तैयारी है। अब 17 सितंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों पर आसनसोल समेत पूरे पश्चिम बंगाल के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों की नजर रहेगी।
आसनसोल से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारी तेज, भाजपा ने जारी की रूपरेखा
Reviewed by Bengal Media
on
September 12, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
September 12, 2026
Rating:

No comments: