Bengal Media

"Your Voice, Your News"

सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, जामुड़िया में बाइक चालकों को बांटे गए मुफ्त हेलमेट

जामुड़िया: सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और खराब सड़क की स्थिति को देखते हुए आसनसोल संगठनात्मक जिला युवा मोर्चा की ओर से जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के अकलपुर ब्रिज के पास मुफ्त हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाइक चालकों को हेलमेट देकर सुरक्षित यातायात और सड़क नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में बाइक चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए युवा मोर्चा की ओर से यह जनकल्याणकारी पहल की गई है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक हेलमेट नहीं है। लोग चाहें तो दस हेलमेट खरीदकर पहन सकते हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से हर बाइक सवार तक सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
भाजपा नेताओं ने आगे कहा कि उनकी पार्टी कानून के अनुसार शासन और व्यवस्था में विश्वास रखती है। इसी सोच के तहत युवा मोर्चा द्वारा लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आसनसोल संगठनात्मक जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिक कुमार मंडल, अभिराज शर्मा, शोनू यादव, गौरव बनर्जी, सुरजीत सिंह, मिथुन बाउरी और ब्रीज मोहन पासवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, जामुड़िया में बाइक चालकों को बांटे गए मुफ्त हेलमेट सड़क हादसों पर लगाम लगाने की पहल, जामुड़िया में बाइक चालकों को बांटे गए मुफ्त हेलमेट Reviewed by Bengal Media on September 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.