Bengal Media

"Your Voice, Your News"

शिक्षक दिवस पर भाजपा का अनोखा सम्मान अभियान, घर-घर जाकर शिक्षकों को किया सम्मानित

जामुड़िया: शिक्षक दिवस के अवसर पर जामुड़िया क्षेत्र में शिक्षकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जामुड़िया के विधायक डॉ. विजय मुखर्जी के निर्देश पर भाजपा नेताओं ने विभिन्न इलाकों में शिक्षकों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।
भाजपा नेता विश्वजीत मिश्रा, निरंजन सिंह और राणा बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान जामुड़िया हिंदी स्कूल, बोरिंगडांगा, कॉल नदी स्कूल, बाघ और समोलिया स्कूल से जुड़े शिक्षकों के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा की ओर से राहुल शर्मा, अनुभव मिश्रा, सुभाष राय, जयंत भगत, किशन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता विश्वजीत मिश्रा ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ की हड्डी हैं और उनके हाथों में देश के भविष्य की जिम्मेदारी होती है। शिक्षकों के माध्यम से ही विद्यार्थियों को ज्ञान और संस्कार प्राप्त होते हैं, इसलिए उनका सम्मान करना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर जामुड़िया विधायक डॉ. विजय मुखर्जी की अनुमति से यह सम्मान अभियान चलाया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल शिक्षक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वर्ष के 365 दिन उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव होना चाहिए।
शिक्षक दिवस पर भाजपा का अनोखा सम्मान अभियान, घर-घर जाकर शिक्षकों को किया सम्मानित शिक्षक दिवस पर भाजपा का अनोखा सम्मान अभियान, घर-घर जाकर शिक्षकों को किया सम्मानित Reviewed by Bengal Media on September 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.