Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया में भारी वाहनों के डायवर्जन पर अहम बैठक, प्रशासन ने मांगी लिखित राय

जामुड़िया- जामुड़िया थाना के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को जामुड़िया–चाकडोला इंडस्ट्रियल रोड पर भारी वाहनों के आवागमन और संभावित डायवर्जन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पुलिस-प्रशासन, चैंबर ऑफ कॉमर्स और विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में स्थानीय लोगों की सुरक्षा और उद्योगों की जरूरतों के बीच संतुलन बनाते हुए समस्या के स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान पर चर्चा की गई। जामुड़िया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव मोनू उर्फ महेश सावडिया और अध्यक्ष जय प्रकाश डोकानिया समेत कई उद्योग प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रशासन के सामने रखे।
चैंबर सचिव महेश सावडिया ने कहा कि उद्योग जगत स्थानीय लोगों की समस्याओं और भावनाओं को समझता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय जनता की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उद्योग प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।
वहीं, टेक एआईसी एवं आरएआईसी प्लांट के कन्वेनर पिंटू झा ने कहा कि सड़क व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे स्थानीय लोगों की जान-माल को खतरा न हो और औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित न हों।
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अंतिम निर्णय से पहले स्थानीय लोगों, उद्योगों और अन्य प्रभावित पक्षों की राय लेना जरूरी है। सभी संबंधित पक्षों से अपनी राय और सुझाव लिखित रूप में प्रशासन को देने की अपील की गई।
प्रशासन के अनुसार, चैंबर और फैक्ट्री प्रतिनिधियों से राय ली जा चुकी है। अब स्थानीय लोगों की राय लेने के बाद एसडीओ, विधायक और संबंधित गांवों के प्रतिनिधियों के साथ एक और बैठक आयोजित की जाएगी।
सभी पक्षों की राय और सुझावों पर विचार करने के बाद ही भारी वाहनों के आवागमन अथवा संभावित डायवर्जन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
बैठक में एसीपी ट्रैफिक-2 जयंत बाग, ट्रैफिक इंस्पेक्टर-2 राणा अंबिका दत्ता, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्र नाथ सिंह ठाकुर, जामुड़िया ट्रैफिक प्रभारी सुकांतो दास सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
जामुड़िया में भारी वाहनों के डायवर्जन पर अहम बैठक, प्रशासन ने मांगी लिखित राय जामुड़िया में भारी वाहनों के डायवर्जन पर अहम बैठक, प्रशासन ने मांगी लिखित राय Reviewed by Bengal Media on September 14, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.