आसनसोल : वर्षों से किए गए काम का भुगतान नहीं होने से नाराज PHE यानी जनस्वास्थ्य कारिगरी विभाग के ठेकेदारों ने सोमवार को आसनसोल के इस्माइल स्थित PHE कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
ठेकेदारों का आरोप है कि जल जीवन मिशन समेत कई सरकारी परियोजनाओं का करोड़ों रुपये का बिल लंबे समय से बकाया है। बार-बार आवेदन और भुगतान की मांग के बावजूद अब तक बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है।
ठेकेदारों ने कहा कि दुर्गापूजा सामने है और अगर जल्द बकाया बिल का भुगतान नहीं हुआ, तो उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उनका कहना है कि विभिन्न परियोजनाओं का काम पूरा करने के बावजूद लंबे समय से भुगतान अटका हुआ है।
वहीं, इस मामले में आसनसोल PHE विभाग के एक इंजीनियर ने बताया कि ठेकेदारों के बकाया बिल से संबंधित जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। ठेकेदारों की समस्या को ध्यान में रखते हुए मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है।
बकाया बिल भुगतान की मांग को लेकर PHE दफ्तर के बाहर ठेकेदारों का धरना
Reviewed by Bengal Media
on
September 14, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
September 14, 2026
Rating:

No comments: