आसनसोल के लाल BSF जवान मोनू साहू की रहस्यमयी मौत पर AIMIM नेता दानिश अज़ीज़ परिवार से मिले - कहा, हाई लेवल जांच हो और सच जनता के सामने आए
आसनसोल- आसनसोल के लिए बेहद दुखद खबर है। उषाग्राम भगत पाड़ा के रहने वाले भारत माँ के वीर सपूत, BSF के जवान मोनू साहू जी, जो 175 बटालियन में बारामूला, जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा में तैनात थे, उनकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही आज पश्चिम बंगाल AIMIM के प्रदेश नेता दानिश अज़ीज़ उनके पैतृक आवास उषाग्राम भगत पाड़ा पहुंचे। उन्होंने शहीद जवान के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की, उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में AIMIM पार्टी की तरफ से परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने का वादा किया।
परिवार से बातचीत के बाद AIMIM नेता दानिश अज़ीज़ ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मोनू साहू जैसे जवान जो दिन-रात बॉर्डर पर देश की रक्षा करते हैं, उनकी मौत अगर रहस्यमयी तरीके से होती है तो यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है।
दानिश अज़ीज़ ने कहा हम केंद्र सरकार और BSF के आला अधिकारियों से मांग करते हैं कि मोनू साहू की मौत की हाई लेवल इंक्वायरी कराई जाए। आखिर एक जवान, जो पूरी तरह से स्वस्थ था और ड्यूटी पर था, उसकी अचानक मौत कैसे हो गई? परिवार को सही जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है? इस मामले की सच्चाई को छुपाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि पब्लिक और परिवार के सामने लाया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा एक जवान सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का बेटा होता है। उसकी शहादत या उसकी मौत का सच जानने का हक हर हिंदुस्तानी को है। अगर इसमें कोई लापरवाही हुई है या कोई साजिश है तो दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मौके पर दानिश अज़ीज़ ने पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी जी से भी अपील की है कि राज्य सरकार इस पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि सीएम साहब को चाहिए कि वे तुरंत इस परिवार से मिलें, उन्हें सरकारी मदद, मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का ऐलान करें।
दानिश अज़ीज़ ने कहा कि AIMIM इस परिवार को इंसाफ मिलने तक चैन से नहीं बैठेगी।
आसनसोल के लाल BSF जवान मोनू साहू की रहस्यमयी मौत पर AIMIM नेता दानिश अज़ीज़ परिवार से मिले - कहा, हाई लेवल जांच हो और सच जनता के सामने आए
Reviewed by Bengal Media
on
September 28, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
September 28, 2026
Rating:

No comments: