Bengal Media

"Your Voice, Your News"

सिख समाज के बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करते आ रहे हैं सरदार सुरजीत सिंह मक्कड़

रानीगंज - निरसा से लेकर बर्दवान तक विभिन्न शहरों की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से सिख वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सरदार सुरजीत सिंह मक्कड़ पिछले 15 वर्षों से सिख समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष ऐसे विद्यार्थियों एवं प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है अथवा शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य प्रतिभा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के क्षेत्र में भी सरदार सुरजीत सिंह मक्कड़ निरंतर सक्रिय हैं। गुरु पर्व के अवसर पर नियमित रूप से रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। उनके इन प्रयासों से बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के सिख समाज में सेवा और सहयोग की भावना को नई दिशा मिल रही है।
सरदार सुरजीत सिंह मक्कड़ ने अपनी सेवा भावना को लेकर कहा कि मैं कौन होता हूं सेवा करने वाला। यह सब वाहेगुरु जी की कृपा और आशीर्वाद है। हमारी पूरी टीम के भाइयों का सहयोग मिलता है, तभी मैं समाज के लिए कुछ कर पाता हूं। सरदार सुरजीत सिंह ने निरंतर अमृत संचार के द्वारा सैकड़ो सिखों को अमृत संचार करवरकर गुरु वाला बनाया है।     
1450 यूनिट रक्त संग्रह अभी तक उन्होंने किया है एवं ब्लड बैंक को रक्त सौंपा है,125 लोगों का मोतियाबिंद का निशुलक ऑपरेशन करवाया है, 650 विद्यार्थियों को स्कूली पुस्तके एवं अन्य सामग्रीया प्रदान की है, अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मरीजों को निशुल्क दवाइयां प्रदान करते हैं,प्रतिभाबान विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा मदद करते हैं। उन्होंने सिख समाज के बच्चों से गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाओं एवं आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सदैव सेवा कार्यों से जुड़े रहने का आह्वान किया। रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरजीत सिंह बग्गा, निरसा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार मंजीत सिंह,जमुरिया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान राकेश सिंह, बर्दवान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार कुलदीप सिंह, दुर्गापुर बेनाचटी गुरुद्वारा के सरदार जगदीश सिंह, गायघाट गुरुद्वारा के प्रधान सरदार तरसेम सिंह, बहुला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सरदार स्वर्ण सिंह, अंडाल मोड़ एवं अंडाल बाजार एवं पंजाबी मोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य पदाधिकारी ने कहा कि सरदार सुरजीत सिंह मक्कड़ के नेतृत्व में हम लोग मिलजुल कर गुरु ग्रंथ साहिब के आदर्श पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।
सिख समाज के बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करते आ रहे हैं सरदार सुरजीत सिंह मक्कड़ सिख समाज के बच्चों को निरंतर प्रोत्साहित करते आ रहे हैं सरदार सुरजीत सिंह मक्कड़ Reviewed by Bengal Media on November 04, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.