पांडवेश्वर में भाजपा समर्थकों को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप, जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी विधायक पर साधा निशाना
पांडवेश्वर : पांडवेश्वर विधानसभा के सरफी स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया,गोगला ग्राम पंचायत निवासी पांच भाजपा समर्थकों को झूठे मामलों में फंसाने के आरोप लगाते हुए पांडेश्वर विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता जितेंद्र कुमार तिवारी ने पांडेश्वर विधानसभा का तृणमूल विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के द्वारा षड्यंत्र बताया उन्होंने तृणमूल नेताओं तथा स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़े किए जितेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कई प्रकार के षडयंत्रों के बावजूद विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती भाजपा समर्थकों को डराने में नाकाम साबित हुआ है इसी कारण उनके इशारे पर लावदोहा-फरीदपुर थाने में गोगला पंचायत के मंडल 3 एवं 4 के कुल चार बूथ अध्यक्षों व एक शक्ति केंद्र प्रमुख के खिलाफ झूठी शिकायत कर उन्हें फंसाया जा रहा है पिंटू बागदी जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी की सभा में योगदान दिया था जिन्हें विभिन्न प्रकार से परेशान कर टीएमसी में शामिल कराया गया इसके कुछ दिन बाद ही पंचायत प्रधान श्यामल बागदी के हांथो पिंटू का खिलाफ शिकायत कर दिया आश्चर्य की बात तो यह है कि उसी एफआईआर में अन्य चार भाजपा समर्थकों के खिलाफ भी झूठी शिकायत की गयी है शिकायत में यह उल्लेखित है कि इन्होंने तृणमूल के पार्टी दफ्तर में घुसकर पार्टी के झंडे को जला दिया सोचने वाली बात यह है कि उसे वक्त ऐसी घटना को लेकर कहीं कोई खबर देखने-सुनने को नहीं मिली क्योंकि घटना मनगढ़ंत तरीके से सजाया गया था एफआईआर भी गोपनीय तरीके से किया गया था ताकि चुनाव के वक्त बीजेपी को बदनाम किया जा सके शिकायत के बाद तृणमूल के लोग भाजपा कर्मियों के घर जाकर यह लुभावना दिया कि अगर वह तृणमूल में शामिल होंगे तो शिकायत वापस ले लिया जाएगा उन्होंने और कहा कि पुलिस भी सत्ता की गुलाम है कई ऐसे उदाहरण है जहां अपराध में शामिल होने के बावजूद तृणमूल के लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत नहीं लेती है कहा उपरोक्त मामला भी पूरी तरह से गोपनीय था खुद तृणमूल के लोगों ने ही भाजपाइयों को उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होने की सूचना दी भाजपा के कानूनी सलाहकार ने मामले की छानबीन की तब झूठी शिकायत का मामला सबके सामने आया ।
पांडवेश्वर में भाजपा समर्थकों को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप, जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी विधायक पर साधा निशाना
Reviewed by Bengal Media
on
December 23, 2025
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
December 23, 2025
Rating:

No comments: