Bengal Media

"Your Voice, Your News"

77वां गणतंत्र दिवस पर रानीगंज में देशभक्ति का जश्न, डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में कजोड़ा में ध्वजारोहण किया

रानीगंज- रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रानीगंज के प्रख्यात चिकित्सक एवं वर्ष 2021 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में कजोड़ा इलाके में ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराया गया। ध्वजारोहण से पूर्व डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में देश को आज़ादी दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 का दिन देश के लिए गर्व का दिन है, जब भारत ने अपना संविधान अपनाया और एक गणतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि देश का विकास केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विकास भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान किए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल अपने हित के बारे में न सोचें, बल्कि देश और समाज के वंचित वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ें।
डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि देश की सही मायनों में तरक्की तभी संभव है, जब शिक्षा और अवसर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और उनका समग्र विकास हो। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान को मार्गदर्शक बनाकर देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
77वां गणतंत्र दिवस पर रानीगंज में देशभक्ति का जश्न, डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में कजोड़ा में ध्वजारोहण किया 77वां गणतंत्र दिवस पर रानीगंज में देशभक्ति का जश्न, डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में कजोड़ा में ध्वजारोहण किया Reviewed by Bengal Media on January 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.