Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज विधानसभा मंडल चार में भाजपा की विशेष संगठनात्मक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर


















रानीगंज- रानीगंज विधानसभा मंडल चार के अंडाल स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की विशेष संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री श्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ रानीगंज विधानसभा की पर्यवेक्षक आशा शर्मा, संयोजक दिनेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राखाल दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान पवन साय ने कहा की भाजपा की ताकत उसका संगठन है। जब तक हर कार्यकर्ता सक्रिय और समर्पित रहेगा, तब तक पार्टी को कोई कमजोर नहीं कर सकता। बूथ स्तर पर मजबूती ही हमारी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया।
रानीगंज विधानसभा मंडल चार में भाजपा की विशेष संगठनात्मक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर रानीगंज विधानसभा मंडल चार में भाजपा की विशेष संगठनात्मक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर Reviewed by Bengal Media on January 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.