दुर्गापुर: शुक्रवार सुबह दुर्गापुर नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। 25 नंबर वार्ड के अमरावती कॉलोनी में नगर निगम की ओर से की गई इस कार्रवाई में दो अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, अमरावती कॉलोनी स्थित एक होटल में बिना किसी अनुमति के बनाए गए स्टोररूम और बाथरूम को नगर निगम के बुलडोजर से तोड़ दिया गया। आरोप था कि होटल प्रबंधन ने नियमों को ताक पर रखकर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया था।
अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए दुर्गापुर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए न्यू टाउनशिप थाना की पुलिस को भी तैनात किया गया था।
नगर निगम ने साफ संदेश दिया है कि शहर में अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
दुर्गापुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त
Reviewed by Bengal Media
on
January 09, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
January 09, 2026
Rating:

No comments: