आर्थिक तंगी के बावजूद शिक्षा की रोशनी: ‘नव-किशोर प्रयास’ के बुक बैंक से 210 जरूरतमंद मेधावी छात्रों को मिली पाठ्य सामग्री
रानीगंज- आर्थिक अभाव के बीच भी पढ़ाई जारी रखने के संकल्प को मजबूती देते हुए सिहारशोल स्थित ‘नव-किशोर प्रयास’ संस्था के क्रांतिकारी निवारणचंद्र घटक बुक बैंक ने एक प्रेरणादायी पहल की है। रविवार को चालू शैक्षणिक सत्र के लिए बुक बैंक की ओर से 210 जरूरतमंद और मेधावी छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तकें एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
वर्ष 2019 में स्थापित क्रांतिकारी निवारणचंद्र घटक बुक बैंक आज इलाके के गरीब व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए भरोसे का केंद्र बन चुका है। समय के साथ इस बुक बैंक से लोगों की अपेक्षाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।
बुक वितरण कार्यक्रम में पूर्व विधायक रुनु दत्त, अनुप मित्र, संस्था के संपादक आलोक मिश्रा, संजय प्रामाणिक सहित रानीगंज के कई प्रतिष्ठित शिक्षक और चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलांजन घटक ने की।
संस्था के निदेशक संजय परामाणिक ने बताया कि क्षेत्र के शिक्षक, चिकित्सक और शिक्षा-प्रेमी नागरिकों के सहयोग से यह कार्य संभव हो पा रहा है। बुक बैंक द्वारा गरीब विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने की पहल से रानीगंज के छात्र और अभिभावक बेहद प्रभावित और उत्साहित हैं।
यह पहल न सिर्फ शिक्षा को सुलभ बना रही है, बल्कि समाज में समान अवसर की भावना को भी मजबूत कर रही है।
आर्थिक तंगी के बावजूद शिक्षा की रोशनी: ‘नव-किशोर प्रयास’ के बुक बैंक से 210 जरूरतमंद मेधावी छात्रों को मिली पाठ्य सामग्री
Reviewed by Bengal Media
on
February 08, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 08, 2026
Rating:

No comments: