Bengal Media

"Your Voice, Your News"

राजमार्ग–19 में एक सरकारी बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित

रानीगंज- रानीगंज के रानीसायर मोड़ स्थित टीबी अस्पताल के पास सोमवार को एक सरकारी बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार बस राष्ट्रीय राजमार्ग–19 से दुर्गापुर की ओर से आसनसोल की दिशा में जा रही थी। इसी दौरान रानीसायर मोड़ के पास बस से धुआं निकलता देखा गया और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते हुए बस चालक और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाना अंतर्गत पंजाबी मोड़ फाड़ी की पुलिस, रानीगंज ट्रैफिक पुलिस तथा दमकल विभाग की एक इंजन मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि बस को आग से काफी नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तकनीकी जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में यातायात प्रभावित रहा।
राजमार्ग–19 में एक सरकारी बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित राजमार्ग–19 में एक सरकारी बस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित Reviewed by Bengal Media on February 02, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.