जामुड़िया- जीवन की पहली बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली माध्यमिक परीक्षा सोमवार से राज्यभर में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है ताकि किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था या परेशानी की स्थिति न बने। इसी क्रम में जामुड़िया थाने की पुलिस भी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभा रही है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ाने की दिशा में केंदा फाड़ी के आईसी मिहिर कुमार दे ने एक सराहनीय पहल की। परीक्षा के पहले दिन आईसी मिहिर कुमार दे अपनी टीम के साथ केंदा उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने परीक्षार्थियों का स्वागत गुलाब का फूल और पेन देकर किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों के इस व्यवहार से छात्र-छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान देखी गई और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा।
इस संबंध में आईसी मिहिर कुमार दे ने कहा हमारा प्रयास है कि सभी परीक्षार्थी सुरक्षित और बिना किसी समस्या के परीक्षा केंद्र तक पहुंचें। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हम सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वे जीवन की इस पहली बड़ी परीक्षा में सफलता प्राप्त करें।
वहीं, जामुड़िया पंचायत समिति के शिक्षा कर्माध्यक्ष जगन्नाथ गोप ने प्रशासन की इस अनोखी और सकारात्मक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास छात्रों के मन से डर कम करते हैं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
पुलिस की इस मानवीय पहल ने परीक्षा के पहले दिन का माहौल सकारात्मक और उत्साहपूर्ण बना दिया।
जामुड़िया पुलिस की अनोखी पहल: माध्यमिक परीक्षार्थियों को गुलाब और पेन देकर बढ़ाया हौसला
Reviewed by Bengal Media
on
February 02, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 02, 2026
Rating:

No comments: