जामुड़िया- जामुड़िया थाना क्षेत्र के श्रीपुर पुलिस फाड़ी अंतर्गत बोगरा चट्टी इलाके स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर अस्थायी तौर पर बनी दुकानों में शनिवार की देर रात अचानक आग लगने की घटना के बाद कई दुकानदार बेघर हो गए हैं। इस घटना को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। वही इस घटना की खबर पाकर सोमवार को भाजपा नेत्री प्रियंका टिबरेवाल घटना स्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर साजिश के तहत इन दुकानों में आग लगाई गई है। उन्होंने मांग की कि आग में जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पार्षद भोला हेला भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेत्री प्रियंका
टिबरेवाल और पार्षद भोला हेला के बीच वाद-विवाद भी देखने को मिला। बाद में पार्षद भोला हेला ने कहा कि भाजपा इस घटना पर राजनीति कर रही है। जिनकी दुकानें जल गई हैं, उनके दर्द पर राजनीति करने के लिए भाजपा के नेता अब एक-एक कर यहां पहुंच रहे हैं, जो ठीक नहीं है।
पार्षद भोला हेला ने कहा कि घटना के पहले दिन से ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही आग से क्षतिग्रस्त दुकानों को दोबारा बनाकर देने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य में मेयर विधान उपाध्याय का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि बेरोजगार और पीड़ित दुकानदारों के साथ राजनीति न की जाए।
जामुड़िया में भीषण अग्निकांड: 8-10 दुकानें जलकर राख, घटना को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाज़ी
Reviewed by Bengal Media
on
February 02, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 02, 2026
Rating:

No comments: