Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में दूषित पेयजल को लेकर डॉ. बिजन मुखर्जी ने जताई गहरी चिंता, कहा– स्वच्छ पानी नागरिकों का मौलिक अधिकार

रानीगंज- रानीगंज के विशिष्ट चिकित्सक एवं पिछले विधानसभा चुनाव में रानीगंज से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. बिजन मुखर्जी आज खास काजोड़ा इलाके में पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र में पीने के पानी की बदहाल स्थिति पर गहरी चिंता जताई।
डॉ. मुखर्जी ने कहा कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यदि लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़े, तो यह बेहद दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने बताया कि इलाके में ट्यूबवेल और कुएं टूट चुके हैं, जिसके कारण स्थानीय लोग मजबूरी में गंदा और अस्वास्थ्यकर पानी पी रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दूषित पानी के सेवन से कई गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं, लेकिन क्षेत्र के लोगों के पास फिलहाल इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है।
डॉ. मुखर्जी ने जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल हर नागरिक का मौलिक अधिकार है, लेकिन दुर्भाग्य से आज बंगाल के एक बड़े हिस्से में लोगों को यह बुनियादी सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
अंत में उन्होंने आम लोगों से इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति के खिलाफ आवाज उठाने और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करने की अपील की।
रानीगंज में दूषित पेयजल को लेकर डॉ. बिजन मुखर्जी ने जताई गहरी चिंता, कहा– स्वच्छ पानी नागरिकों का मौलिक अधिकार रानीगंज में दूषित पेयजल को लेकर डॉ. बिजन मुखर्जी ने जताई गहरी चिंता, कहा– स्वच्छ पानी नागरिकों का मौलिक अधिकार Reviewed by Bengal Media on February 06, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.