Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में 30 लाख की तांबा लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दोनों पैरों से दिव्यांग होकर भी रचता था अंतरराज्यीय साजिश

रानीगंज: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की रानीगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 30 लाख रुपये की तांबा लूट मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 42 वर्षीय महेंद्र चौधरी के रूप में हुई है, जो दुर्गापुर के डीटीपीएस थाना क्षेत्र अंतर्गत दियाल बस्ती का निवासी है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी दोनों पैरों से दिव्यांग है, लेकिन इसके बावजूद वह अंतरराज्यीय स्तर पर लूट की घटनाओं की साजिश रचता था।
जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर की रात जब पूरा देश नववर्ष के जश्न में व्यस्त था, उसी दौरान मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र (धांदारडीही इलाका) स्थित एक बंद पड़े सीमेंट कारखाने में 8–9 सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने वहां तैनात पाँच सुरक्षा गार्डों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और कारखाने में जमकर लूटपाट की।
ट्रांसफॉर्मर काटकर निकाला गया कीमती तांबा
लुटेरों ने कारखाने में लगे 3000 किलोवॉट के ट्रांसफॉर्मर को काटकर उसमें से कीमती तांबा निकाल लिया। इसके साथ ही सीसीटीवी सर्वर, बैटरियां और अन्य सामान भी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए रानीगंज थाना और पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक डस्टर कार और टाटा जेस्ट मालवाहक वाहन की पहचान की।
6 जनवरी को पुलिस ने विजय चौधरी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने पूरे गिरोह की साजिश का खुलासा किया और मास्टरमाइंड महेंद्र चौधरी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की जांच जारी है और लूट में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


रानीगंज में 30 लाख की तांबा लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दोनों पैरों से दिव्यांग होकर भी रचता था अंतरराज्यीय साजिश रानीगंज में 30 लाख की तांबा लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दोनों पैरों से दिव्यांग होकर भी रचता था अंतरराज्यीय साजिश Reviewed by Bengal Media on February 19, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.