Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में कंबल वितरण कार्यक्रम, 370 जरूरतमंदों को मिली राहत

रानीगंज: कड़ाके की ठंड के बीच रानीगंज के राजा बांध इलाके में टीएमसी अल्पसंख्यक सेल के पूर्व अध्यक्ष इंतखाब खान के नेतृत्व में एक सराहनीय कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सामाजिक पहल के तहत लगभग 370 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें सर्द मौसम में राहत मिल सके।
कार्यक्रम में रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली, डॉ. शाहिद हुसैन, आफताब जलाल, शौकत खान, मोहम्मद इम्तियाज, अल्पसंख्यक सेल की महिला नेता रितु कौर, शाहिद परवेज, पार्षद राजू सिंह और खुर्शीद आलम सहित अन्य स्थानीय नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।
इस मौके पर पूर्व विधायक सोहराब अली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सराहना करते हुए कहा कि वे “जनता की वकील” हैं और चौबीसों घंटे लोगों की सेवा में जुटी रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर भाजपा दुरनीति कर रही है और आम लोगों को परेशान किया जा रहा है, बावजूद इसके जनता का समर्थन ममता बनर्जी के साथ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ-साथ गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।
वहीं इंतखाब खान ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए ऐसे जनसेवा कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी टीम द्वारा कई सामाजिक पहल की गई हैं और आगे भी सभी के सहयोग से यह सिलसिला जारी रहेगा।
कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लोगों ने इस पहल के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रानीगंज में कंबल वितरण कार्यक्रम, 370 जरूरतमंदों को मिली राहत रानीगंज में कंबल वितरण कार्यक्रम, 370 जरूरतमंदों को मिली राहत Reviewed by Bengal Media on February 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.