रानीगंज: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में नई शुरुआत के साथ रानीगंज ट्रैफिक पुलिस के नए प्रभारी सतीनाथ शील का स्वागत रानीगंज फ्रेंड्स क्लब की ओर से किया गया। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष अनूप सराफ और पूर्व अध्यक्ष अरुण भारतीया ने उन्हें उत्तरी पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर फ्रेंड्स क्लब के सदस्य महेंद्र बगड़िया, मनीष अग्रवाल, गणेश गुप्ता और पप्पू गढ़वाल ने भी नए ट्रैफिक अधिकारी का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
पूर्व अध्यक्ष अरुण भारतीया ने कहा कि शहर में ट्रैफिक संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नए अधिकारी हमेशा तत्पर रहेंगे, ऐसी उम्मीद है, और फ्रेंड्स क्लब उनका पूरा सहयोग करेगा। वहीं संस्थापक अध्यक्ष अनूप सराफ ने कहा कि रानीगंज की जनता आपसी एकता की मिसाल है, इसलिए पुलिस प्रशासन को हमेशा जनता और समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग मिलता रहेगा।
नए ट्रैफिक इंचार्ज सतीनाथ शील ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ही दिन शहर की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों से मिले समर्थन से उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें लोगों के सहयोग और सुझावों की जरूरत होगी।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सभी ने शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था की उम्मीद जताई।
रानीगंज ट्रैफिक पुलिस के नए प्रभारी सतीनाथ शील का भव्य स्वागत
Reviewed by Bengal Media
on
February 05, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
February 05, 2026
Rating:

No comments: