Bengal Media

"Your Voice, Your News"

मारवाड़ी युवा मंच प्रीमियर लीग सीजन-5 के लिए खिलाड़ियों का किया गया नीलामी

रानीगंज- रानीगंज मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान मे एक दिवसीय मारवाड़ी युवा मंच प्रीमियर लीग सीजन पांच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह क्रिकेट प्रतियोगिता रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्थित नेक्स्ट जेन क्लब में आगामी 19 फरवरी को आयोजन किया जाएगा। जिसमे कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इस आयोजन से पहले बांसड़ा के एक निजी कैफे में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई।इस प्रतियोगिता में क्यू ग्रीन, अद्वैत चैंप्स,आई-टेक,नेक्स्टगैन और बीएस वाइब्स टीमें भाग लेंगी। इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को हनुमंत फूड्स और इंद्र मोहन वाणिज्य का सहयोग प्राप्त है। मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के सदस्य एवं प्रतियोगिता के प्रोजेक्ट अध्यक्ष साकेत झुनझुनवाला ने बताया कि यह प्रतियोगिता का पांचवां वर्ष है। इस बार कुल 50 खिलाड़ियों की नीलामी की गई है, जो पांचों टीमों में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता 19 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी और पूरे दिन चलेगी। मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा के अध्यक्ष प्रतीक मोर ने भी जानकारी देते हुए कहा कि मंच की ओर से हर वर्ष इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष भी उत्साह के साथ आयोजन की तैयारी की गई है। आज हुए नीलामी कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रतीक मोर, सचिव अमित बजाज, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन साकेत झुनझुनवाला, दिवाकर सराफ, नीरज अग्रवाल, अंकुर केडिया, आयुष झुनझुनवाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
मारवाड़ी युवा मंच प्रीमियर लीग सीजन-5 के लिए खिलाड़ियों का किया गया नीलामी मारवाड़ी युवा मंच प्रीमियर लीग सीजन-5 के लिए खिलाड़ियों का किया गया नीलामी Reviewed by Bengal Media on February 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.