Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में किसान सभा का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकारों के बजट की प्रतिलिपि जलाकर जताया विरोध

रानीगंज- केंद्र और राज्य सरकारों के जनविरोधी व किसान-विरोधी बजट के खिलाफ सारा भारत किसान सभा की रानीगंज थाना कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। 
शुक्रवार शाम सियारशोल स्थित पार्टी कार्यालय के सामने दोनों सरकारों के बजट की प्रतिलिपि जलाकर विरोध दर्ज कराया गया।
वक्ताओं ने बजट को कॉरपोरेट-परस्त करार देते हुए कहा कि इसमें किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी की गई है। नेताओं का आरोप है कि किसानों की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कोई ठोस प्रावधान नहीं है, जबकि खाद-बीज पर सब्सिडी घटा दी गई है। साथ ही ग्रामीण रोजगार योजना के तहत 100 दिनों का काम ठप पड़ा है और जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दूसरी ओर, कॉरपोरेट कंपनियों को विभिन्न तरीकों से छूट दी जा रही है।
किसान नेता पराशर महांतो ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने के लिए किसान, मजदूरों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट से साफ है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें श्रमजीवी लोगों के हितों के खिलाफ हैं।
प्रदर्शन के दौरान नए श्रम संहिता और नए विद्युत बिल को रद्द करने, देश की कृषि को बचाने और रोजगार सृजन की मांगों को लेकर जोरदार नारे लगाए गए।
रानीगंज में किसान सभा का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकारों के बजट की प्रतिलिपि जलाकर जताया विरोध रानीगंज में किसान सभा का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र-राज्य सरकारों के बजट की प्रतिलिपि जलाकर जताया विरोध Reviewed by Bengal Media on February 06, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.