Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में शुरू होगा श्याम मेटालिक्स फुटबॉल स्कूल, 6 से 14 साल के बच्चों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग

रानीगंज- रानीगंज में फुटबॉल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। श्याम मेटालिक्स के एसोसिएट प्रेसिडेंट और प्लांट हेड एस.के. मैती ने श्याम मेटालिक्स फुटबॉल स्कूल शुरू करने की घोषणा की है। यह 6 से 14 वर्ष के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक नॉन-रेजिडेंशियल ग्रासरूट कोचिंग प्रोग्राम होगा।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रानीगंज के रोबिन सेन स्टेडियम में संचालित किया जाएगा। इस पहल को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित और पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर दीपक कुमार मंडल लीड करेंगे।
इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को कम उम्र में ही प्रोफेशनल फुटबॉल ट्रेनिंग और एक संरचित मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी प्रतिभा को सही दिशा मिल सके। साथ ही यह पहल पश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र में ग्रासरूट फुटबॉल इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
श्याम मेटालिक्स की इस पहल को क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। कंपनी पहले से ही फुटबॉल विकास में सक्रिय भूमिका निभा रही है और इस नए फुटबॉल स्कूल के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी तैयार करने के अपने दीर्घकालिक विजन को आगे बढ़ा रही है। 





रानीगंज में शुरू होगा श्याम मेटालिक्स फुटबॉल स्कूल, 6 से 14 साल के बच्चों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग रानीगंज में शुरू होगा श्याम मेटालिक्स फुटबॉल स्कूल, 6 से 14 साल के बच्चों को मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग Reviewed by Bengal Media on March 13, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.