Bengal Media

"Your Voice, Your News"

भनोड़ा कोलियरी में ईसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे वाले 7 क्वार्टर कराए खाली

सलानपुर : ईसीएल के सातग्राम श्रीपुर एरिया अंतर्गत भनोड़ा कोलियरी इलाके में मंगलवार को ईसीएल के क्वार्टरों में अवैध रूप से रह रहे सात परिवारों को निकाल कर कब्जा मुक्त कराया गया। इस पूरे कार्रवाई को सातग्राम श्रीपुर एरिया के प्रबंधक (एचआर) गौरव मित्तल भनोड़ा कोलियरी ग्रुप ऑफ माइंस के प्रबंधक (एचआर) के नेतृत्व में किया गया। प्रबंधक एचआर ने पुलिस एवं ईसीएल के सुरक्षा गार्ड्स की मौजूदगी में क्वार्टरों को कब्जा मुक्त कर उनके मुख्य दरवाजे को तोड़ दिया गया एवं बिजली के कनेक्शन भी काट दिए गए। इस दौरान किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए ईसीएल के सुरक्षा गार्ड्स सहित भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती थी। सहित ईसीएल के सुरक्षा अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। 
शुरू में कार्रवाई के दौरान स्थानीय नेताओं एवं कब्जा धारकों का विरोध देखा गया। बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को दिखाने एवं समझाने बुझाने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। 
इस दौरान गौरव मित्तल ने कहा कि यहां पर कुछ ईसीएल क्वार्टरों में अनधिकृत रूप से कुछ लोग रह रहे थे जिन्हें कई बार नोटिस दिया गया था बावजूद इसके उन्होंने क्वार्टरों को खाली नहीं किया इसके बाद उनके खिलाफ मुकदमा किया गया मुकदमा कलकत्ता हाई कोर्ट में चला जहां से आदेश मिला कि उन क्वार्टरों को खाली कराया जाए। इसके बाद आज हम लोग यहां साथ क्वार्टरों को खाली करवाए एवं उनके दरवाजों को तोड़कर बिजली का कनेक्शन काट दिए।
शुरू में स्थानीय नेताओं एवं कुछ लोगों का विरोध देखा गया बाद में कोर्ट के आदेश को दिखाने एवं समझाने बुझाने के बाद कार्रवाई शुरू हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी ईसीएल के क्वार्टर में अवैध रूप से रह रहे हैं वह तत्काल क्वार्टरों को खाली कर दे नहीं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ईसीएल के जमीन को भी जो कब्जा करके रखे हैं शिकायत मिलने के बाद उन पर भी कार्रवाई होगी। 
वही इस विषय पर क्वार्टर में रह रहे कब्जा धारकों से बात करने पर उन्होंने कहा कि हमारे बाप दादा वर्षों से यहां पर ईसीएल में काम करते थे हम लोग वर्षों से यही रह रहे हैं अब अचानक हमें क्वार्टर खाली करने को कहा जा रहा है हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं हम लोग कहां जाएंगे। 
वहीं स्थानीय तृणमूल नेता तृणमूल के युवा उपाध्यक्ष सिंटू कुमार भुइंया ने कहा कि कोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं परंतु हम लोग हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देंगे क्योंकि यहां पर यह लोग वर्षों से रह रहे हैं यह भी देश के नागरिक हैं यह लोग गरीब हैं अचानक इन्हें यहां से हटा दिया जाएगा तो यह लोग कहां जाएंगे इन लोगों को कानून उतना पता नहीं है इसलिए यह लोग कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश को समझ नहीं पाए और अधिकारियों ने इन्हें धोखे में रखकर हस्ताक्षर भी करवा लिए अब इसे जबरन क्वार्टरों को खाली करवा लिया गया। 
वहीं इस विषय पर तृणमूल नेता असित सिंह ने कहा कि भाजपा को खुश करने के लिए ईसीएल के अधिकारी एक दिन की नोटिस पर आज यहां क्वार्टरों को खाली करवा दिए हम लोग हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हैं परंतु इस तरह से गरीब लोगों को परेशान कर आप लोग माइंस नहीं चला सकते। यहां डंपरों में जितने भी ओवरलोड डंपर चल रहे हैं उन्हें तत्काल रोकना होगा उसकी वजह से जो रास्ता खराब हो रहे हैं उसे रास्ते को बनाना होगा एवं पीने के लिए पीएचई पानी की व्यवस्था करनी होगी। साथी उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के कुछ अधिकारी पैसे लेकर क्वार्टरों को देते हैं वह ठीक नहीं है इसके खिलाफ हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। गरीबों को परेशान किया जाएगा तो यहां पर हम लोग माइंस नहीं चलने देंगे।
भनोड़ा कोलियरी में ईसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे वाले 7 क्वार्टर कराए खाली भनोड़ा कोलियरी में ईसीएल की बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे वाले 7 क्वार्टर कराए खाली Reviewed by Bengal Media on March 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.