Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया में भाजपा ओबीसी मोर्चा का बंद कार्यालय फिर शुरू, चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की कवायद

जामुड़िया: आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को तपसी क्षेत्र के कुनुस्तोड़िया गांव में लंबे समय से बंद पड़े भाजपा कार्यालय को फिर से शुरू किया गया।
भाजपा के ओबीसी मोर्चा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यालय के उद्घाटन के साथ रैली और सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। साथ ही घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
इस मौके पर भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि जामुड़िया में ओबीसी मोर्चा के कार्यालय का दोबारा शुरू होना पार्टी की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।
कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप प्रसाद, राष्ट्रीय सदस्य शंकर चौधरी, राज्य भाजपा सदस्य सभापति सिंह, प्रमोद पाठक, दीपक दास, सुशील जोशी, मंडल अध्यक्ष पिनाकी राय, गौतम कुमार राय, शिवराम मंडल और राजू मंडल सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को और मजबूत करने तथा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।
जामुड़िया में भाजपा ओबीसी मोर्चा का बंद कार्यालय फिर शुरू, चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की कवायद जामुड़िया में भाजपा ओबीसी मोर्चा का बंद कार्यालय फिर शुरू, चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की कवायद Reviewed by Bengal Media on March 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.