Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आसनसोल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में पुतला फूंका, सड़क जाम


आसनसोल: एसआईआर प्रक्रिया में लगभग 60 लाख नाम रद्द होने और कई मामलों के अभी भी अंडर एडजुडिशियन में रहने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आसनसोल के गिरजा मोड़ पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ वाहन चालकों के साथ बहस और झड़प की स्थिति भी देखने को मिली।
कांग्रेस नेतृत्व की ओर से गिरजा मोड़ पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जबकि कई नाम अब भी विचाराधीन प्रक्रिया में हैं। इसे लेकर उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे एक साजिश करार दिया।
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के राज्य कमेटी के नेता प्रसेंजित पुइतोंडी, शाह आलम सहित कई अन्य नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। सभी ने एकजुट होकर एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और इसे तत्काल बंद करने की मांग की।
आसनसोल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में पुतला फूंका, सड़क जाम आसनसोल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में पुतला फूंका, सड़क जाम Reviewed by Bengal Media on March 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.