Bengal Media

"Your Voice, Your News"

कांकसा में महिला तृणमूल की कार्यकर्ता बैठक, घर-घर प्रचार की रणनीति पर चर्चा

कांकसा: आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक ओर जहां भाजपा बंगाल में सत्ता हासिल करने की कोशिश में जुटी है, वहीं सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता भी चुनावी तैयारियों में सक्रिय हो गई हैं। इसी क्रम में कांकसा ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से बीडीओ कार्यालय के पास उत्सव प्रेक्षा गृह में एक कार्यकर्ता सभा आयोजित की गई।
इस बैठक में कांकसा ब्लॉक महिला तृणमूल कांग्रेस की सभानेत्री देवयानी मित्रा, जिला परिषद की कर्माध्यक्ष वैशाखी बंद्योपाध्याय, कांकसा ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नव कुमार सामंत, पंचायत समिति सदस्य देवदास बक्सी, कुलदीप सरकार, जिला परिषद सदस्य व जिला सह-सभापति समीर विश्वास, जिला कमिटी सदस्य रमें मंडल, पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल किसान खेत मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष जयव्रत वैद्य सहित कई कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए देवयानी मित्रा ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं के लिए लक्ष्मी भंडार योजना की राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे विशेष रूप से मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं को काफी सहूलियत मिली है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं इस राशि से अपने छोटे-छोटे शौक पूरे कर रही हैं, तो कई परिवार चलाने या बचत कर छोटे व्यवसाय शुरू करने में इसका उपयोग कर रही हैं।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर राज्य सरकार की विकास योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। देवयानी मित्रा ने कहा कि महिलाएं आसानी से घरों तक पहुंचकर परिवार के सदस्यों को योजनाओं के बारे में समझा सकती हैं, इसलिए चुनाव प्रचार में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी और ममता बनर्जी एक बार फिर राज्य की मुख्यमंत्री बनेंगी।
कांकसा में महिला तृणमूल की कार्यकर्ता बैठक, घर-घर प्रचार की रणनीति पर चर्चा कांकसा में महिला तृणमूल की कार्यकर्ता बैठक, घर-घर प्रचार की रणनीति पर चर्चा Reviewed by Bengal Media on March 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.