रानीगंज में एआई और साइबर सिक्योरिटी पर संवाददाता सम्मेलन, ICDIAI-2026 को लेकर नीलाद्रि चक्रवर्ती ने दी जानकारी
रानीगंज: रानीगंज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सिक्योरिटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन राज शास्त्र के मैनेजिंग डायरेक्टर नीलाद्रि चक्रवर्ती द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नीलाद्रि चक्रवर्ती ने बताया कि आगामी ICDIAI-2026 (International Conference on Digital Innovation, Artificial Intelligence) सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, तकनीक और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों और चुनौतियों पर चर्चा करना है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिसके साथ साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाना भी बेहद जरूरी हो गया है।
उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविद, तकनीकी विशेषज्ञ, शोधकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर भाग लेंगे। सम्मेलन के माध्यम से नई तकनीकों, अनुसंधान और डिजिटल सुरक्षा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
नीलाद्रि चक्रवर्ती ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं, छात्रों और शोधकर्ताओं को नई तकनीकों को समझने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने मीडिया से सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान एआई के बढ़ते प्रभाव, डिजिटल परिवर्तन और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि ICDIAI-2026 सम्मेलन तकनीक और शिक्षा के क्षेत्र में नए विचारों और शोध को बढ़ावा देगा।
रानीगंज में एआई और साइबर सिक्योरिटी पर संवाददाता सम्मेलन, ICDIAI-2026 को लेकर नीलाद्रि चक्रवर्ती ने दी जानकारी
Reviewed by Bengal Media
on
March 11, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 11, 2026
Rating:

No comments: