Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज बस स्टैंड में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, बस चालकों को छत पर सवारी और जहां-तहां बस रोकने पर चेतावनी


















रानीगंज: सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के ट्रैफिक विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रानीगंज बस स्टैंड में विशेष अभियान चलाकर बस चालकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान रानीगंज ट्रैफिक विभाग के प्रभारी सतीनाथ शील के नेतृत्व में बस चालकों और परिवहन कर्मियों को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बस चालकों को स्पष्ट रूप से हिदायत दी कि किसी भी रूट पर चलने वाली बसों की छत पर यात्रियों को सफर करने की अनुमति न दी जाए, क्योंकि यह बेहद खतरनाक है और इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
इसके साथ ही बस चालकों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे केवल निर्धारित बस स्टॉपेज पर ही बस रोककर यात्रियों को चढ़ाएं-उतारें। जहां-तहां बस रोककर सवारी उठाने से सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को परेशानी होती है।
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यदि चालक इन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बस चालकों से अपील की गई कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और यात्रियों को भी सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं और जाम की समस्या को कम किया जा सके। 
रानीगंज बस स्टैंड में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, बस चालकों को छत पर सवारी और जहां-तहां बस रोकने पर चेतावनी रानीगंज बस स्टैंड में ट्रैफिक पुलिस का अभियान, बस चालकों को छत पर सवारी और जहां-तहां बस रोकने पर चेतावनी Reviewed by Bengal Media on March 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.