Bengal Media

"Your Voice, Your News"

कुल्टी में तृणमूल की जीत का दावा, सजल घोष ने कार्यकर्ताओं से उज्ज्वल चटर्जी को जिताने की अपील

कुल्टी- आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कुल्टी में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कुल्टी के पूर्व पार्षद और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सजल घोष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि राज्य में एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और “मां, माटी, मानुष” की विचारधारा के कारण जनता का भरोसा आज भी तृणमूल कांग्रेस पर बना हुआ है। इसी भरोसे के दम पर पार्टी आगामी चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।
सजल घोष ने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उज्ज्वल चटर्जी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
उन्होंने आगे कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता के बल पर कुल्टी विधानसभा सीट पर तृणमूल कांग्रेस की जीत तय है। कुल्टी की जीत को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समर्पित किया जाएगा और क्षेत्र में एक बार फिर तृणमूल का परचम मजबूती से लहराएगा।

कुल्टी में तृणमूल की जीत का दावा, सजल घोष ने कार्यकर्ताओं से उज्ज्वल चटर्जी को जिताने की अपील कुल्टी में तृणमूल की जीत का दावा, सजल घोष ने कार्यकर्ताओं से उज्ज्वल चटर्जी को जिताने की अपील Reviewed by Bengal Media on March 14, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.