Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आसनसोल दक्षिण में सियासी हलचल तेज: अग्निमित्रा पॉल का डोर-टू-डोर कैंपेन, विकास और रोजगार का बड़ा वादा












रानीगंज: आगामी 2026 विधानसभा चुनाव से पहले आसनसोल दक्षिण सीट पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। भाजपा नेत्री अग्निमित्रा पॉल ने बुधवार को रानीगंज के बांसड़ा इलाके में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उनके साथ मौजूद रहे। लोगों से सीधे संवाद करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने उनकी रोजमर्रा की समस्याएं, शिकायतें और अपेक्षाएं ध्यान से सुनीं। खासकर महिलाओं ने अपनी परेशानियां खुलकर सामने रखीं, जिनके समाधान का उन्होंने भरोसा दिया।
इस दौरान अग्निमित्रा पॉल ने कहा हमारा लक्ष्य हर परिवार के युवाओं को रोजगार देना है। 2026 में सरकार बनने पर शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जाएगा,स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और छात्रों को बेहतर व पौष्टिक भोजन दिया जाएगा।
वर्तमान व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा आज स्कूलों में आधा अंडा और पानी जैसी दाल दी जा रही है, इससे बच्चों का भविष्य नहीं बन सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी राजनीति का आधार धर्म नहीं, बल्कि विकास होगा।
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 15 साल में सिर्फ वादे हुए, जमीन पर कोई काम नहीं दिखा।” वहीं सीपीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें वोट देना “वोट की बर्बादी” है।


आसनसोल दक्षिण में सियासी हलचल तेज: अग्निमित्रा पॉल का डोर-टू-डोर कैंपेन, विकास और रोजगार का बड़ा वादा आसनसोल दक्षिण में सियासी हलचल तेज: अग्निमित्रा पॉल का डोर-टू-डोर कैंपेन, विकास और रोजगार का बड़ा वादा Reviewed by Bengal Media on March 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.