Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में वाम मोर्चा का हुंकार: मजदूरों के हक की लड़ाई में लाल झंडा ही विकल्प”


रानीगंज- श्रमजीवी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए सिर्फ वामपंथ ही सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। यह बात रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से वाम मोर्चा समर्थित CPI(M) उम्मीदवार नारायण बाउरी ने कही। रविवार को CITU से संबद्ध वेस्ट बंगाल मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की वार्षिक आम सभा में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वामपंथियों को जिताने की अपील की।
गीर्जापाड़ा स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित इस सभा में नारायण बाउरी ने कहा कि चोरी, भ्रष्टाचार और समाज को बांटने की राजनीति के खिलाफ बंगाल को बचाना है तो वामपंथ को मजबूत करना होगा।
सभा में संगठन के राज्य नेता सुजीत मिश्रा, जिला सचिव सुदीप बनर्जी, भैरव सूत्रधार और प्रकाश मंडल समेत अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए सम्मानजनक वेतन, आठ घंटे कार्यदिवस और दवाइयों पर GST हटाकर कीमत कम करने की मांग उठाई।
कार्यक्रम के दौरान यूनियन की ओर से उम्मीदवार नारायण बाउरी को सम्मानित भी किया गया। नेताओं ने इन मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।
रानीगंज में वाम मोर्चा का हुंकार: मजदूरों के हक की लड़ाई में लाल झंडा ही विकल्प” रानीगंज में वाम मोर्चा का हुंकार: मजदूरों के हक की लड़ाई में लाल झंडा ही विकल्प” Reviewed by Bengal Media on March 22, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.