Bengal Media

"Your Voice, Your News"

कालअग्नि मंदिर से पार्थो घोष का चुनावी शंखनाद, रानीगंज में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन तेज

रानीगंज: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पार्थो घोष ने बुधवार सुबह अंडाल ब्लॉक के काजोड़ा स्थित ऐतिहासिक कालअग्नि मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ किया।
मंदिर में विधि-विधान से पूजा करने के बाद पार्थो घोष ने पुरोहितों का आशीर्वाद लिया और जीत का संकल्प दोहराया। इसके तुरंत बाद उन्होंने काजोड़ा गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान शुरू किया, जहां भाजपा समर्थकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए, जिससे पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय लोगों ने भी फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान पार्थो घोष ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में भ्रष्टाचार और लूट का माहौल रहा है। सरकारी जमीनों की लूट, अधिकारियों की मिलीभगत और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र आज भी जल संकट और अवैध गतिविधियों से जूझ रहा है।
तृणमूल कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार बदले जाने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक विकास कार्यों में विफल रहे, इसलिए पार्टी को नया चेहरा लाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य की जनता बदलाव चाहती है और पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है।
इस दौरान भाजपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें शांतनु मुखर्जी, इंद्रजीत सिंह, संजय चौधरी, मुन्ना सिंह और उज्ज्वल बाउरी सहित अन्य समर्थक शामिल थे।

कालअग्नि मंदिर से पार्थो घोष का चुनावी शंखनाद, रानीगंज में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन तेज कालअग्नि मंदिर से पार्थो घोष का चुनावी शंखनाद, रानीगंज में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन तेज Reviewed by Bengal Media on March 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.