पांडवेश्वर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पांडवेश्वर में सियासी पारा हाई हो गया है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। वैद्यनाथपुर अंचल में भाजपा के बूथ अध्यक्ष (बीएलए-2) ने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया।
यह घटनाक्रम उस वक्त सामने आया जब टीएमसी उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती जनसंपर्क अभियान के तहत वैद्यनाथपुर पहुंचे थे। उनके कार्यक्रम के दौरान ही भाजपा के बूथ अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से टीएमसी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया। खास बात यह रही कि इस मौके पर सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि माकपा (सीपीआईएम) के कई कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी छोड़कर टीएमसी में शामिल होने का फैसला किया।
दलबदल करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर टीएमसी में शामिल हुए हैं।
चुनाव से ठीक पहले बूथ स्तर के नेताओं का इस तरह पार्टी छोड़ना विपक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, इसका असर सीधे संगठन और चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है।
पांडवेश्वर में भाजपा को बड़ा झटका, बूथ अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता टीएमसी में शामिल
Reviewed by Bengal Media
on
March 25, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 25, 2026
Rating:

No comments: