रानीगंज में सीपीआई(एम) प्रत्याशी नारायण बाउरी का जनसंपर्क अभियान,शिशुबगान में जनता से मांगा समर्थन,विकास और जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
रानीगंज- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में माकपा (सीपीआईएम) के उम्मीदवार नारायण बाउरी ने रानीगंज के शिशुबगान इलाके में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नारायण बाउरी ने क्षेत्र के घर-घर जाकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आम जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है, तो वे क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस मौके पर नारायण बाउरी ने कहा कि वर्तमान समय में बेरोजगारी, महंगाई और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएं लोगों को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता का विश्वास मिलने पर इन समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सीपीआई(एम) हमेशा से आम लोगों की आवाज उठाने वाली पार्टी रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने पूरे इलाके में उत्साह के साथ प्रचार अभियान को सफल बनाया। चुनावी माहौल के बीच इस तरह के जनसंपर्क अभियानों से रानीगंज में सियासी सरगर्मी और बढ़ गई है।
रानीगंज में सीपीआई(एम) प्रत्याशी नारायण बाउरी का जनसंपर्क अभियान,शिशुबगान में जनता से मांगा समर्थन,विकास और जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
Reviewed by Bengal Media
on
March 25, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 25, 2026
Rating:

No comments: