Bengal Media

"Your Voice, Your News"

सिदुली सीएमएटी पैच बंद कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ब्लास्टिंग और धूल से परेशान लोगों ने किया विरोध










अंडाल- केंदा एरिया के सिदुली स्थित सीएमएटी 
पैच को शनिवार को स्थानीय ग्रामीणों ने बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां हो रही ब्लास्टिंग और अत्यधिक मात्रा में मिट्टी डंप करने से क्षेत्र में प्रदूषण और खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण नेता उमा शंकर पांडे ने बताया कि शुक्रवार को सिदुली पांच नंबर बालू बंकर के पास हुई ब्लास्टिंग के कारण जमीन में दरार पड़ गई। उन्होंने कहा कि ब्लास्टिंग स्थल के ठीक बगल में पैच की मिट्टी भी डंप की जा रही है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
उमा शंकर पांडे के अनुसार,ईसीएल अधिकारियों ने पहले ग्रामीणों से कहा था कि यहां केवल दो लेयर तक ही मिट्टी डाली जाएगी, लेकिन वास्तविकता में दो की जगह सात लेयर तक मिट्टी डंप की जा रही है। इसके कारण इलाके में भारी मात्रा में धूल उड़ रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ईसीएल के पास मिट्टी डंप करने के लिए अन्य जगह भी उपलब्ध हैं, इसलिए सार्वजनिक इलाके में मिट्टी फेंकना बंद किया जाए। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने पैच को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक प्रबंधन उनकी मांगों को सुनकर समाधान नहीं करता, तब तक सिदुली सीएमएटी पैच बंद ही रहेगा। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और ईसीएल प्रबंधन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सिदुली सीएमएटी पैच बंद कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ब्लास्टिंग और धूल से परेशान लोगों ने किया विरोध सिदुली सीएमएटी पैच बंद कर ग्रामीणों का प्रदर्शन, ब्लास्टिंग और धूल से परेशान लोगों ने किया विरोध Reviewed by Bengal Media on March 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.