जामुड़िया- जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे पश्चिम बर्धमान जिले में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में जामुड़िया से भाजपा प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी ने आज वार्ड नंबर 9 में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, खासकर महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
पीने के पानी का मुद्दा बना मुख्य केंद्र
प्रचार के दौरान डॉ. मुखर्जी ने क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को जो पानी पीने के लिए मजबूरन इस्तेमाल करना पड़ रहा है, वह बिल्कुल भी पीने योग्य नहीं है।
उन्होंने खुद पानी को हाथ में लेकर दिखाया और कहा कि “अगर कोई इंसान यह पानी पिएगा, तो बीमार पड़ना तय है।
डॉ. मुखर्जी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को साफ पीने का पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। उन्होंने इसे “शर्मनाक” बताया।
भाजपा प्रत्याशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आगामी चुनाव में भाजपा को यहां जीत मिलती है, तो इस बुनियादी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
डॉ. मुखर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड की महिला पार्षद ने क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि पिछले चुनाव में यहां से भाजपा को बढ़त मिली थी। उन्होंने कहा कि अगर यह सच है, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है।
गंदे पानी पर गरमाई राजनीति: भाजपा प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी ने तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना
Reviewed by Bengal Media
on
March 25, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 25, 2026
Rating:

No comments: