जमुड़िया: ईद के मुबारक मौके पर जमुड़िया में रजा ए मुस्तफा कमेटी की ओर से बच्चों के लिए क्विज और नात प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान बच्चों के लिए लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई, वहीं उनके मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए थे।
कार्यक्रम में जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुब्रतो अधिकारी, बोरो चेयरमैन शेख शानदार, प्रेमपाल सिंह, युवा नेता मृदुल चक्रवर्ती, शेख दिलदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कमेटी के अध्यक्ष आजाद, सेक्रेटरी मुदस्सर नजर उर्फ मिंटू, वास आईटी अंसारी, शाहरुख खान, जावेद अंसारी, सरफराज अंसारी, गुड्डू अंसारी, अमन अंसारी समेत अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
इस अवसर पर विधायक हरे राम सिंह ने कहा कि जमुड़िया में सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और हर साल ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए इस तरह के क्विज प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना की।
वहीं बोरो चेयरमैन शेख शानदार ने कहा कि जमुड़िया एक "मिनी इंडिया" की तरह है, जहां विभिन्न धर्म और भाषाओं के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं और हर त्योहार को मिलकर मनाते हैं।
कमेटी के सेक्रेटरी मुदस्सर नजर ने बताया कि उनकी संस्था हर साल ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती है, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और सभी धर्मों के लोग एक साथ जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने के लिए इस तरह के क्विज प्रतियोगिताएं बेहद जरूरी हैं, जिससे उनका बौद्धिक विकास हो और वे मोबाइल से दूर रहकर कुछ नया सीख सकें।
कार्यक्रम ने न केवल बच्चों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि आपसी सौहार्द और एकता का भी मजबूत संदेश दिया।
जमुड़िया में ईद पर बच्चों के लिए क्विज और नात प्रतियोगिता, भाईचारे का दिया संदेश
Reviewed by Bengal Media
on
March 22, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
March 22, 2026
Rating:

No comments: