रानीगंज में हनुमान जयंती पर गायत्री सेवा आश्रम में भव्य धार्मिक आयोजन, सामाजिक संगठनों को किया गया सम्मानित
रानीगंज- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रानीगंज के एगारा रोड स्थित बादाम बागान के गायत्री सेवा आश्रम में गायत्री परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के तहत गायत्री महामंत्र जप, हनुमान चालीसा पाठ और गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों रानीगंज बचाव मंच, पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन रानीगंज शाखा और विश्व हिंदू परिषद रानीगंज प्रखंड के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी दिनेश कुमार गुप्ता, सचिव रमेश झुनझुनवाला, राजेंद्र प्रसाद खेतान, डॉ. राजेश गुप्ता, सरवन तोदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद खेतान ने बताया कि हनुमान जयंती के अवसर पर इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र जप से हुई, इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ और अतिथियों का सम्मान किया गया। आगे हवन-यज्ञ और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना है, ताकि लोग धर्म और आत्मचिंतन से जुड़कर अपने जीवन को बेहतर बना सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गायत्री चैरिटेबल ट्रस्ट एक समावेशी संस्था है, जिसमें सभी वर्गों के लोग जुड़ सकते हैं।
रानीगंज में हनुमान जयंती पर गायत्री सेवा आश्रम में भव्य धार्मिक आयोजन, सामाजिक संगठनों को किया गया सम्मानित
Reviewed by Bengal Media
on
April 02, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 02, 2026
Rating:

No comments: