रानीगंज- रानीगंज वार्ड संख्या 37 के महावीर कोलियरी स्थित यादव पाड़ा में सोलहआना अखाड़ा समिति की ओर से श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में पांचवां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूरे इलाके में धार्मिक वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश शोभा यात्रा और वेदी पूजन के साथ हुई। इसके बाद अखंड हरिकीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान विधि-विधान से हवन भी संपन्न कराया गया। अंत में सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर समिति के सदस्य राम जी पांडे, मतोष राय, संजय सिंह, वीरेंद्र यादव, पचंदर राय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संबंध में वीरेंद्र यादव ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से हनुमान जयंती के अवसर पर इस मंदिर में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की परंपरा लगातार निभाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा, हरिकीर्तन और सुंदरकांड पाठ में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
उन्होंने सभी भक्तों से अपील करते हुए कहा कि हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर बजरंगबली की आराधना करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें।
रानीगंज में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में पांचवां वार्षिक महोत्सव संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Reviewed by Bengal Media
on
April 02, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 02, 2026
Rating:

No comments: