Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में जनसंपर्क ने लिया जनआंदोलन का रूप,पार्थो घोष के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़

रानीगंज- राजस्थान के खंडार से विधायक एवं आसनसोल जिला प्रभारी जितेंद्र गोठवाल ने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि जनसंपर्क अभियान ने अब जनआंदोलन का रूप ले लिया है, जहां हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि घर-घर पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। इस दौरान अपार उत्साह, समर्थन और विश्वास मिला रहा है, उसने पूरे क्षेत्र के चुनावी माहौल को नई दिशा दे दी है। गोठवाल ने कहा कि हर गली, हर मोहल्ले में एक ही नारा गूंज रहा है,“पलटनो दरकार, चायी बीजेपी सरकार!” जो बदलाव की प्रबल इच्छा को दर्शाता है।
जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी पार्थो घोष के पक्ष में जनता का जबरदस्त रुझान साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया है। जनता का यह विश्वास और आशीर्वाद स्पष्ट संकेत दे रहा है कि रानीगंज अब विकास, सुरक्षा और पारदर्शी शासन की ओर निर्णायक कदम बढ़ाने के लिए तैयार है।
रानीगंज की जनता का यह उत्साह न केवल भाजपा के मनोबल को नई ऊंचाई दे रहा है, बल्कि यह भी तय करता नजर आ रहा है कि इस बार क्षेत्र में परिवर्तन की लहर निर्णायक साबित होगी।
रानीगंज में जनसंपर्क ने लिया जनआंदोलन का रूप,पार्थो घोष के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़ रानीगंज में जनसंपर्क ने लिया जनआंदोलन का रूप,पार्थो घोष के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़ Reviewed by Bengal Media on April 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.