पांडवेश्वर- पश्चिम बंगाल के पांडवेश्वर में चुनावी सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को बहुला फुटबॉल मैदान और इच्छापुर पेट्रोल पंप मैदान में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में दो विशाल जनसभाओं का आयोजन किया गया। इन सभा में सांसद और अभिनेत्री सायनी घोष
मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
सभा स्थल पर पहुंचते ही सायनी घोष का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
अपने संबोधन में सायनी घोष ने कहा कि पांडवेश्वर में विकास की गति को बनाए रखने के लिए नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को भारी मतों से विजयी बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि नरेंददा की जीत सिर्फ समय की बात है।
सभा के दौरान उन्होंने जनता से तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। अपने भाषण में उन्होंने विकास, जनकल्याण योजनाओं और विपक्ष पर तीखा हमला भी बोला।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, बहुला और इच्छापुर में हुई इन बड़ी सभा ने पांडवेश्वर में तृणमूल कांग्रेस के चुनावी अभियान को नई गति दे दी है।
पांडवेश्वर में गरजी सायनी घोष — बोलीं, नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती की जीत तय, बस वक्त का इंतजार
Reviewed by Bengal Media
on
April 11, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 11, 2026
Rating:

No comments: