रानीगंज: भीषण गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा द्वारा शिशु बगान मोड़ में इस वर्ष भी सेवा कार्य के तहत प्याऊ की शुरुआत की गई है। इस प्याऊ में राहगीरों और स्थानीय लोगों को मिट्टी के घड़े का ठंडा जल पिलाया जाएगा, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।
इस सेवा कार्य का शुभारंभ रानीगंज के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीष रंजन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर मंच की देवी शक्ति की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और इस पहल की सराहना की।
शाखा अध्यक्ष प्रतीक मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि मारवाड़ी युवा मंच ने इस वर्ष गर्मी को ध्यान में रखते हुए रानीगंज क्षेत्र में अब तक 13 ठंडे पानी की मशीनें स्थापित की हैं। इसके साथ ही एक टोटो वाहिनी भी चलाई जा रही है, जो अगले तीन महीनों तक विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को पानी उपलब्ध कराएगी।
उन्होंने आगे बताया कि शिशु बगान मोड़ पर शुरू किया गया यह प्याऊ भी आगामी तीन महीनों तक लगातार संचालित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल सामाजिक सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है, जो गर्मी के इस मौसम में लोगों के लिए राहत का माध्यम बन रही है।
रानीगंज में मारवाड़ी युवा मंच की पहल: भीषण गर्मी में शुरू हुआ प्याऊ, लोगों को मिलेगा ठंडा पानी
Reviewed by Bengal Media
on
April 13, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 13, 2026
Rating:

No comments: