पांडेश्वर में तेज हुआ चुनाव प्रचार: कालीपुर में जितेंद्र तिवारी का डोर-टू-डोर जनसंपर्क, वोट का आशीर्वाद मांगा
पांडेश्वर- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पांडेश्वर क्षेत्र में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में पांडेश्वर विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार श्री जितेंद्र तिवारी ने लावदोहा क्षेत्र के कालीपुर गांव में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार अभियान चलाया।
इस दौरान जितेंद्र तिवारी ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने आम जनता से आगामी 23 अप्रैल को ईवीएम में दो नंबर बटन दबाकर कमल छाप पर वोट देने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों का समर्थन भी देखने को मिला। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।
इस मौके पर तिवारी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के नारे को दोहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार ही क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने लोगों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
पांडेश्वर में तेज हुआ चुनाव प्रचार: कालीपुर में जितेंद्र तिवारी का डोर-टू-डोर जनसंपर्क, वोट का आशीर्वाद मांगा
Reviewed by Bengal Media
on
April 12, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 12, 2026
Rating:

No comments: