Bengal Media

"Your Voice, Your News"

पांडवेश्वर के हरिपुर में ‘नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती’ का तूफानी प्रचार, विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब



पश्चिम बर्धमान- पांडवेश्वर के हरिपुर इलाके में चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवती ने अपने जोरदार जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में ‘नरेंद्रनाथ तूफान’ खड़ा कर दिया है।
हरिपुर क्षेत्र के खोट्टाडीही और बिलपहाड़ी गांवों में आयोजित रैली ने देखते ही देखते विशाल जनसभा का रूप ले लिया। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में लोग रैली में शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाया। रैली के दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र महिलाओं की अभिनव सजावट और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती झांकियां रहीं।
रंग-बिरंगे गुब्बारे, ढाक की गूंज और उत्साही नारों के बीच पूरा इलाका तृणमूल समर्थकों के जोश से भर उठा। हरिपुर की सड़कों पर आज मानो सिर्फ टीएमसी कार्यकर्ताओं का ही कब्जा नजर आया।
इस दौरान नरेंद्रनाथ चक्रवती ने कहा कि क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि खोट्टाडीही और बिलपहाड़ी के लोगों की यह स्वस्फूर्त भागीदारी साफ संकेत देती है कि विपक्ष यहां कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगा।
चुनाव से पहले इस भव्य रैली ने जहां कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है, वहीं आम जनता के बीच भी खासा आकर्षण पैदा किया है, जिससे पांडवेश्वर सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
पांडवेश्वर के हरिपुर में ‘नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती’ का तूफानी प्रचार, विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब पांडवेश्वर के हरिपुर में ‘नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती’ का तूफानी प्रचार, विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब Reviewed by Bengal Media on April 02, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.