Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया में भाजपा झंडा-बैनर फाड़े जाने पर राजनितिक तनाव, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप-प्रत्यारोप तेज

जामुड़िया: जामुड़िया थाना अंतर्गत केंदा अंचल के केंदा हाट तल्ला इलाके में भाजपा के झंडे और बैनर फाड़कर फेंक दिए जाने की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. बिजन मुखर्जी के समर्थन में लगाए गए बैनर को फाड़ दिया गया, वहीं पार्टी के झंडों को खोलकर नाली में फेंक दिया गया।
इस घटना के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। केंदा के भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थित असामाजिक तत्वों का हाथ है। उनका कहना है कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शुक्रवार को TMC प्रत्याशी हरेराम सिंह ने केंदा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया था, जिसके बाद रात में यह घटना हुई।
भाजपा नेता गौतम मुखर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बैनर पर कालिख पोती गई और कई झंडों को फाड़कर नाली में फेंक दिया गया। घटना की सूचना भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और केंदा पुलिस फाड़ी को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। तृणमूल कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी अपने चुनाव प्रचार में व्यस्त है और इस घटना से उसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा इलाके में अपनी मौजूदगी मजबूत न होने के कारण इस तरह के आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही है।
तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने यह भी दावा किया कि हाल ही में हरेराम सिंह के नेतृत्व में निकली विशाल रैली से भाजपा घबराई हुई है और संभव है कि सहानुभूति पाने के लिए भाजपा ने खुद ही अपने बैनर-पोस्टर हटाए हों। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा नेता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले लोगों पर इस तरह के आरोप कैसे लगा सकते हैं।
जामुड़िया में भाजपा झंडा-बैनर फाड़े जाने पर राजनितिक तनाव, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप-प्रत्यारोप तेज जामुड़िया में भाजपा झंडा-बैनर फाड़े जाने पर राजनितिक तनाव, तृणमूल कांग्रेस पर आरोप-प्रत्यारोप तेज Reviewed by Bengal Media on April 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.