Bengal Media

"Your Voice, Your News"

भाजपा उम्मीदवार पार्थ घोष ने रानीगंज के आनंदलोक स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर तृमूल कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए

रानीगंज: विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाते हुए भाजपा उम्मीदवार पार्थ घोष ने शुक्रवार को आनंदलोक के पास स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने धस (भूमि धंसान) के मुद्दे को “चुनावी चाल” बताते हुए राज्य सरकार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
प्रेस वार्ता में पार्थ घोष ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें इलाके की कई समस्याएं देखने को मिली हैं। उन्होंने दावा किया कि रानीगंज के कई इलाकों में सड़कों की हालत बेहद खराब है और कई जगह सड़कें नाले जैसी हो गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर होने के कारण लोगों को निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि काजी नजरुल इस्लाम की धरती पर शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है और टीडीबी कॉलेज सहित कई संस्थानों में छात्रों की संख्या कम होना चिंता का विषय है।
रोजगार के मुद्दे पर पार्थ घोष ने आरोप लगाया कि स्थानीय उद्योगों में बाहरी लोगों को ज्यादा काम दिया जा रहा है, जबकि स्थानीय युवाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर निशाना साधते हुए उन्होंने धस प्रभावित क्षेत्रों के लिए फ्लैट और आर्थिक सहायता की घोषणा को “चुनावी वादा” करार दिया। उन्होंने कहा कि रानीगंज को हटाने की बात लंबे समय से कही जा रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।
ईसीएल के नोटिस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि इलाका वास्तव में धस प्रभावित है, तो वहां नए बिल्डिंग प्लान को मंजूरी कैसे दी जा रही है।
राजाबांध क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति बेहद खराब है और वह इलाका उपेक्षा के कारण जंगल में तब्दील हो चुका है।
भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए पार्थ घोष ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर रानीगंज को नगर पालिका बनाने, बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं देने और एक आधुनिक पार्क विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।
अंत में उन्होंने कहा कि “रानीगंज शहर खत्म हो जाएगा” जैसी अफवाहें फैलाकर लोगों को डराया जा रहा है, जबकि सरकार की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी जनता के साथ खड़े रहेंगे।
भाजपा उम्मीदवार पार्थ घोष ने रानीगंज के आनंदलोक स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर तृमूल कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए भाजपा उम्मीदवार पार्थ घोष ने रानीगंज के आनंदलोक स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर तृमूल कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए Reviewed by Bengal Media on April 04, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.