Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम का ऐलान, जुगल किशोर गुप्ता बने अध्यक्ष एवं शरद कनोड़िया बने सचिव

रानीगंज- शिल्पांचल की प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्था रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी समिति (2026-28) का गठन सर्वसम्मति से कर लिया गया है। चुनाव प्रक्रिया स्थगित रहने के बावजूद परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार भी बिना मतदान के नई टीम का चयन किया गया।
शुक्रवार शाम आयोजित भव्य समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी में जुगल किशोर गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रोहित खेतान को चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मनोज केसरी कार्यकारी अध्यक्ष, शरद कनोड़िया सचिव और राजेश गनेरीवाला कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
संस्था के बेहतर संचालन के लिए प्रदीप बाजोरिया और महेश खेड़िया को मुख्य समन्वयक बनाया गया है। 31 सदस्यीय कमेटी में 19 सदस्यों का चयन निर्विरोध हुआ, वहीं कई सदस्यों को को-ऑप्ट कर कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। पूर्व पदाधिकारियों को भी एक्स-ऑफिसियो सदस्य के रूप में जगह दी गई है।
समारोह के दौरान वरिष्ठ उद्योगपति राजेंद्र प्रसाद खेतान ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
पदभार संभालने के बाद अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने कहा कि चैंबर व्यापारियों की आवाज को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने वर्तमान आर्थिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि चैंबर प्रशासन और व्यापारियों के बीच मजबूत सेतु का काम करेगा, ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़े।
उन्होंने रानीगंज के व्यापारिक और औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र को व्यापार के लिए सुरक्षित और अनुकूल बनाना प्राथमिकता होगी। साथ ही व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
अंत में उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह चयन व्यापारी एकता का बड़ा संदेश है, जो आने वाले समय में चैंबर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम का ऐलान, जुगल किशोर गुप्ता बने अध्यक्ष एवं शरद कनोड़िया बने सचिव रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई टीम का ऐलान, जुगल किशोर गुप्ता बने अध्यक्ष एवं शरद कनोड़िया बने सचिव Reviewed by Bengal Media on April 04, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.