रानीगंज (अनूप जोशी): रानीगंज राजबाड़ी बाबूपाड़ा की रहने वाली 10 वर्षीय नन्ही कलाकार दुर्गा नाग आज श्याम भजन की दुनिया में अपनी खास पहचान बना रही हैं। बेहद साधारण परिवार से आने वाली दुर्गा अपनी मधुर आवाज और भक्ति भाव से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। खास बात यह है कि दुर्गा बांग्ला मीडियम स्कूल की छात्रा हैं, फिर भी हिंदी श्याम भजनों को इतनी खूबसूरती से गाती हैं कि हर कोई उनकी प्रतिभा का कायल हो जाता है।
दुर्गा नाग रानीगंज सियारसोल गर्ल्स हाई स्कूल की पांचवीं कक्षा की छात्रा हैं। उनके पिता ठेले पर छोले-भटूरे की दुकान लगाते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन श्रवानी नाग बंगाली फोक गीत गाती हैं और दुर्गा को आगेसरबानी नाग बंगाली फोक गीत गाती हैं और दुर्गा को आगे बढ़ाने में उनका भी बड़ा योगदान रहा है।
करीब एक साल पहले दुर्गा ने श्याम भजन गाना शुरू किया। “ आ जा मेरे कन्हैया बिन मांझी के सहारे” और “तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना” जैसे भजनों से उन्हें पहचान मिली। दुर्गा ने बताया कि श्याम बाल मंडल के पवन केजरीवाल, विष्णु सराफ, विमल सराफ, विनोद बंसल, पप्पू माटोलिया, बृजेश अग्रवाल और संदीप शर्मा सहित कई श्याम प्रेमियों ने उनका भरपूर सहयोग किया।
दुर्गा ने विशेष रूप से महेश खेड़िया अंकल को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हीं की मदद से उन्हें कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक श्याम अग्रवाल से मिलने का मौका मिला। श्याम अग्रवाल ने दुर्गा का भजन सुनने के बाद उन्हें कोलकाता स्थित अपने स्टूडियो बुलाया, जहां दुर्गा ओर उनकी दीदी श्रवानी नाग ने अपनी मां-पिता के साथ पहुंचकर तीन भजनों की रिकॉर्डिंग की। इनमें से “दो बूंद का खजाना” भजन जल्द ही रिलीज होने वाला है।
दुर्गा के पिता ने बताया कि यह सब बाबा श्याम का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि घर और दुकान में हमेशा श्याम बाबा के भजन चलते रहते हैं। दुर्गा मेरे साथ मंदिर जाकर भजन सुनती थी और घर आकर उसकी प्रैक्टिस करती थी। धीरे-धीरे श्याम मंदिर में भजन गाने लगी और लोगों को उसकी आवाज बेहद पसंद आने लगी।
उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनका सपना था कि उनके बच्चे संगीत सीखें। बड़ी बेटी के गाने के बाद उन्होंने दुर्गा को भी संगीत की ओर प्रेरित किया। आज दुर्गा श्याम बाबा, मां शाकंभरी, रानी सती दादी और बजरंगबली के भजन गाकर लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुकी हैं।
दुर्गा की मां ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता था कि उनकी बेटी इतनी बड़ी पहचान बना लेगी। यह सब बाबा श्याम की कृपा और लोगों के प्यार का परिणाम है। मात्र एक साल में दुर्गा 100 से 150 भजन गा चुकी हैं और अब उनका सपना बड़े मंचों पर भजन गाकर रानीगंज का नाम रोशन करना है।
रानीगंज की 10 वर्षीय दुर्गा नाग बनीं श्याम भजन की नई पहचान , जल्द रिलीज होगा पहला भजन
Reviewed by Bengal Media
on
May 25, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 25, 2026
Rating:

No comments: