Bengal Media

"Your Voice, Your News"

5 साल बाद फिर उसी दफ्तर में वापसी पांडवेश्वर में जीत के बाद जितेंद्र तिवारी ने दोबारा खोला अपना विधायक कार्यालय

पांडवेश्वर- पांडवेश्वर की राजनीति में बुधवार को एक बेहद चर्चित और भावनात्मक तस्वीर देखने को मिली, जब भाजपा विधायक जितेन्द्र कुमार तिवारी ने पांच साल बाद अपने हाथों से बनाए गए विधायक कार्यालय को दोबारा हासिल कर उसका उद्घाटन किया। इलाके के हरिपुर ट्रेनिंग सेंटर क्षेत्र में उद्घाटन को लेकर उत्सव जैसा माहौल नजर आया और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि साल 2016 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने जितेंद्र तिवारी ने आम लोगों की समस्याएं सुनने और सरकारी सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से हरिपुर में इस विधायक कार्यालय का निर्माण कराया था। लेकिन 2021 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने तृणमूल छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के बावजूद उस चुनाव में उन्हें तृणमूल प्रत्याशी नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती से हार का सामना करना पड़ा था।
इसके बाद पांच वर्षों तक यह कार्यालय तृणमूल समर्थकों के कब्जे में रहा और कथित तौर पर पार्टी कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा। लेकिन 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में दोबारा जीत हासिल करते ही जितेंद्र तिवारी ने उसी कार्यालय को फिर से विधायक कार्यालय के रूप में शुरू कर दिया।
उद्घाटन के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पांडवेश्वर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने साबित कर दिया कि जमीन से लड़कर भी वापसी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सेवाएं दी जाएंगी और जनता की समस्याएं सुनी जाएंगी।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में अब दो विधायक कार्यालय संचालित होंगे, एक हरिपुर में और दूसरा सरपी मोड़ में। दोनों जगह अलग-अलग दिनों में बैठकर वे आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और विधायक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे।
5 साल बाद फिर उसी दफ्तर में वापसी पांडवेश्वर में जीत के बाद जितेंद्र तिवारी ने दोबारा खोला अपना विधायक कार्यालय 5 साल बाद फिर उसी दफ्तर में वापसी पांडवेश्वर में जीत के बाद जितेंद्र तिवारी ने दोबारा खोला अपना विधायक कार्यालय Reviewed by Bengal Media on May 20, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.