Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज बोरो ऑफिस से हटी ममता बनर्जी की तस्वीर, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में लगी राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और नए मुख्यमंत्री की तस्वीर

रानीगंज- रानीगंज में बुधवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सरकारी दफ्तरों से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर हटाने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को आसनसोल नगर निगम मेयर कार्यालय से तस्वीर हटाए जाने के बाद अब रानीगंज दो नंबर बोरो ऑफिस से भी उनकी तस्वीर हटा दी गई।
जानकारी के अनुसार भाजपा के रानीगंज शहर मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बोरो चेयरमैन मुजम्मिल हुसैन शहजादा से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा जिला कमेटी सदस्य मनोज ओझा, आनंद साव, बादशाह चटर्जी और मोनू वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं की मांग पर बोरो कार्यालय के चेंबर से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तस्वीर हटाकर वहां द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की तस्वीरें लगाई गईं।
इस मौके पर शमशेर सिंह ने कहा कि सरकारी कार्यालय किसी व्यक्ति विशेष की संपत्ति नहीं होते। उन्होंने कहा कि राज्य में नई सरकार बनने के बाद प्रशासनिक परंपरा और नियमों के अनुसार सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री की तस्वीरें ही होनी चाहिए।
घटना के बाद इलाके में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक बदलाव के बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
रानीगंज बोरो ऑफिस से हटी ममता बनर्जी की तस्वीर, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में लगी राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और नए मुख्यमंत्री की तस्वीर रानीगंज बोरो ऑफिस से हटी ममता बनर्जी की तस्वीर, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में लगी राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री और नए मुख्यमंत्री की  तस्वीर Reviewed by Bengal Media on May 20, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.